ये लक्षण बताते हैं कि आपको लग गई है सेक्स की लत

ये लक्षण बताते हैं कि आपको लग गई है सेक्स की लत

सेहतराग टीम

पार्टनर्स के बीच यौन संबध बनना सामान्य बात है और यौन संबंध बनाने की इच्छा भी नेचुरल चीज है। कभी-कभी यह इच्छा लगातार बनी रहती है। लेकिन कभी-कभी लगातार यौन संबंध बनाने की इच्छा सामान्य बात नहीं होती है। इसलिए हम कुछ लक्षण बता रहे हैं जो सेक्स अडिक्शन होने का इशारा करते हैं।

  • यौन संबंध बनाने के बाद अगर सेक्स की इच्छा बनी रहे तो कुछ हद तक यह सामान्य है लेकिन अगर सेक्स का अडिक्शन है तो आप कितनी बार ही संबंध बनाएं आपको संतुष्टि नहीं मिलती है।
  • अगर मास्टरबेशन की बात करें तो मास्टरबेशन कितनी बार करना चाहिए इसके लिए तो कोई सीमा तय नहीं है। लेकिन अगर कोई खाली समय में सिर्फ सेक्स के बारे में सोच मास्टरबेशन करता रहे तो यह यौन संबंध के प्रति उसकी लत को दिखाता है।
  • कपल्स के बीच में यौन संबंध रोमांस से जुड़ा होता है, लेकिन अगर व्यक्ति हर बार जल्दबाजी करते हुए सीधे पेनिट्रेशन सेक्स के स्टेप पर जंप करने की चाहत महसूस करे तो यह अडिक्शन की ओर इशारा हो सकता है।
  • सेक्स अडिक्ट के दिमाग में हमेशा यौन संबंध से जुड़े ख्याल चलते रहते है। इसका नतीजा यह होता है कि वह दूसरी चीजों पर ध्यान नहीं लगा पाता और इससे उसे अन्य काम करने में परेशानी आने लगती है।
  • अकेले रहने पर हमेशा पॉर्न देखते रहना भी सेक्स अडिक्शन को दिखाता है। इतना ही नहीं अन्य चीजें जैसे सेक्स गेम, सेक्सटिंग आदि में हमेशा व्यस्त रहना भी लत को दिखाता है।
  • अडिक्शन से पीड़ित लोगों के लिए काम इच्छा को कंट्रोल करना इतना मुश्किल होता है कि वह पार्टनर के साथ ही दूसरों के साथ भी सेक्स करने से हिचकिचाता नहीं है। इस स्थिति के बाद संभव है कि वे बुरा फील करें लेकिन इच्छा को वे कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बीमारी है सेक्‍स की लत, जानें इसके बारे में सबकुछ

जानें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन(स्तंभन दोष)  के कारण, ये हैं बचाव के उपाय

स्मार्टफोन को पास में रखकर सोने से घटती है यौन क्षमता

कई यौन समस्याओं का समाधान करता है लौंग

प्राइवेट पार्ट के इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये 6 बेस्ट तरीके

क्‍या सच में यौनांग को शिथिल बनाता है कंडोम?

यौन शक्ति बढ़ाने का बढ़िया विकल्प है ये दाल

 

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।